ज़िंदगी की राहों में सादगी रखनी होगी,
हर मोड़ पर मुस्कुराने की आदत तो रखनी ही होगी।
है ज़रूरी छोटी-सी खुशी से भी खुश होना,
खुश जिंदगी के लिए ये कोशिश तो करनी ही होगी।।
शायद उतना नहीं कह पाऊंगा जो महसूस कर रहा हूँ,
क्योंकि आपको सुनने से ज्यादा आपको समझने की कोशिश की है मैंने ।
हर खामोशी में छुपे जज़्बातों को पढ़ा है मैंने,
हर मुस्कान के पीछे छिपे दर्द को महसूस किया है मैंने।
शब्द कभी-कभी कम पड़ जाते हैं,
पर भावनाएं हर लम्हा आपके साथ चलती हैं।
आपका साया भी जब मुझसे दूर होता है,
तब भी आपकी यादें मेरे साथ रहती हैं।
मैंने रिश्तों में शोर नहीं, सुकून ढूंढा है,
आपके साथ वो सुकून भी पाया है, और खुद को भी।
हो सकता है मैंने ज़्यादा जताया ना हो,
मगर हर पल में बस आपका ही नाम आया है।
No comments:
Post a Comment