हमारे घोड़े बिकते ही नहीं


वो भी एक वक्त था यारों जब,
हम घोड़े बेच कर सोया करते थे |
हुई है मुलाकात जबसे उनसे ,
कमबख्त हमारे घोड़े बिकते ही नहीं ||

लगता है कर गयी जादूगरनी ,
पहली मुलाकात में कोई टोना |
नहीं दोस्त ये कोई खुशखबरी ,
भाई ये ही है सबसे बड़ा रोना ||

जैसे ही आते है पास तक , 
ग्राहक हमारे घोड़ो के |
आती है फोन पर आवाज ,
जानू आई लव यू कहो ना ||

मुझे व्यस्त देख इधर से 
मेरे घोड़ों के ग्राहक जाते हैं ||
उधर से कुछ आवाज आती है , 
जानू कहीं दूर घूमने जाते हैं ||

सब को होती रैन पर ,
तब से हमारी रैन ही नहीं ||
पहले था सुख चैन पर ,
अब हमको सुख चैन नहीं|| 

वो भी एक वक्त था यारों जब,
हम घोड़े बेच कर सोया करते थे |
हुई है मुलाकात जबसे उनसे ,
कमबख्त हमारे घोड़े बिकते ही नहीं || 

No comments:

Post a Comment