इन्तजार

तुम्हारे ही इंतजार में बैठा हूँ मै अब तक ,
याद है कहा था तुमने "मै इन्तजार करुँगी" ||

हम कर रहे थे इन्तजार ,
आपका उन गलियों में |
जहां पर प्यारी वो हमारी ,
वो ख़ास मुलाकात हुई थी ||

बदल लीं वे गलियां आपने ,
हमको साथ बुलाया तक नहीं |
शायद वो मुलाकात इत्तेफाक था , 
वो मिलन मुलाकात ऐ ख़ास नहीं ||

वो ख़त शायद उन तक न पहुँच सका ,
शायद पहुँचा भी पर नज़रअंदाज़ किया |
हमारे हालात जान चुकी थीं फिर भी वो ,
कहती रहीं "कृष्णा तुमको ये क्या हुआ" ??


No comments:

Post a Comment