ये मौसम नम तब भी था ,
ये मौसम नम अब भी है ||
ये गीला आँगन तब भी था ,
ये गीला आँगन अब भी है ||
कोई नहीं झुठला सकता ,
इस चमकती बिजली को ||
इंतजार उनका तब भी था ,
इंतजार उनका अब भी है ||
ये मौसम नम तब भी था ,
ये मौसम नम अब भी है ||
ये गीला आँगन तब भी था ,
ये गीला आँगन अब भी है ||
No comments:
Post a Comment