हम कुछ व्यक्ति भारत में ,
पाकिस्तान का झंडा लहराएँगे |
हम कुछ व्यक्ति भारत की ,
सत्ता को हडपना चाहेंगे ||
हम कुछ व्यक्ति भारत में ,
दुश्मन को अन्न खिलेंगे |
और कुछ भारत के भूखे
यूँ ही नंगे सो जाएँगे ||
हम कुछ व्यक्ति भारत में ,
मतदान करना नहीं चाहेंगे |
हम कुछ व्यक्ति भारत में ,
मदिरा को आधार बनायेंगे ||
मर रहा है कोई दर्द से
पास कभी नहीं जाएँगे |
हाँ पर जेब से फोन निकाल
विडियो जरूर बनाएँगे ||
हम कुछ व्यक्ति भारत में ,
कुछ ऐसा जरूर कर जाएँगे |
बाकि सरे लोग " हम ही क्यों करे "
बस यही सूत्र अपनाएंगे ||
हम कुछ व्यक्ति भारत में ,
क्या कुछ ऐसा सोच पाएँगे |
ये था सोने की चिड़िया |
अब क्या फिर कहपाएंगे ????
हम कुछ व्यक्ति भारत में ,...
No comments:
Post a Comment