वो थी मेरे साथ और ,
हम बैठे थे पास-पास |
वो भागी ना-जाने क्योँ उठकर . . . .
भागा पीछे उसके मै भी ||1||
वो भागती गयी . . . . . . . . . . .
वो भागती गयी . . . . . . . . . . |
मै भी भागता रहा . . . . . . . . . . .
भागता रहा उसके पीछे ||2||
उसने देखा मुडकर पीछे ,
सोचकर कि भाग रहा हूँ मै |
अभी तक या . . . . . . . . . . . . . . .
मै भाग रहा था फिर भी ||3||
पहुँच गया किसी तरह उसके पास ,
और देखा अब वो है मेरे पास |
और मेरी बदनसीबी होकर पास भी ,
वो मेरे पास नहीँ . . . . . . . . . ||4||
No comments:
Post a Comment