कोंवेंट में पढ़ कर लड़का अंग्रेजी सीख चुका था |
बाप भी तो उर्दू वाले मदरसे में पढ़ चुका था ||1||
उस दिन सुबह - सुबह दोनों में होड लग चुकी थी |
आखिर आज वो दिनांक भी तो आ चुकी थी ||2||
माजरा कुछ समझ नहीं आया क्या ?????
यार बात भी तो कुछ ऐसी ही थी ....3....
तब बेटा जा रहा था रेस्तरा में डेट पर |
बाप जा रहा था कचहरी में तारीख़ पर || 4||
भाषा का ये अंतर तो देखा न आपने ..... ???
कुछ पलों में बदल देता है कार्य भी साथ में ||5||
No comments:
Post a Comment