इत्तेफ़ाक


कहा उन्होंने देखा है पहले भी हमने आपको ,
कहा हमने भी हम भी इत्तेफ़ाक रखते हैं ||
कहा उन्होंने यूं दिल से चाहते हैं हम आपको ,
कहा हमने भी हम भी इत्तेफ़ाक रखते हैं ||१||

कहा हमने उनसे मिलना आपसे मुमकिन नहीं ,
वे बोलीं हम भी हम भी इत्तेफ़ाक रखते हैं ||
कहा उन्होंने मिलन बिन नामुमकिन नहीं रिश्ता ,
कहा हमने भी हम भी इत्तेफ़ाक रखते हैं ||२||

  

No comments:

Post a Comment