देर से ही सही ...

देर से ही सही ... 
मगर तुम आयीं तो सही |
चहकती-सी महकती-सी ...
मेरे मन को भाई तो सही ||

बरसों से तन्हा था ...
मैं तुम्हारे इन्तजार में |
अब कहीं जा कर तुम ... 
मेरी पंक्तियों में समाई तो सही ||

सादगी कहें या ... .. . 
नज़र- अन्दाजी ही सही | 
देर से ही सही ... 
मगर तुम आयीं तो सही ||

No comments:

Post a Comment