गोलू पेड़ पर से छोटे- कच्चे अमरुद तोड़ने की कोशिश कर रहा था |
उसके दादा ने उसको एसा करने से रोक दिया और कहा ," बेटा समय से पहले इनको मत तोड़ो, समय आने पर ये स्वयं तुमको मिल जायेंगे" |
गोलू ने बात मान ली कुछ समय बाद अमरुद पक गए और समय से न तोड़ने की वजह से खराब भी हो गए |
अब तो गोलू और परेशान हो गया और दादा के पास गया और बोला कि आपने तो बोला था कि समय आने पर ये स्वयं तुमको मिल जायेंगे और मुझको तो वो नहीं मिले |
तब उसके दादा ने उसको समझाया कि बेटा समय से पहले तो आपको कुछ नहीं मिलता पर समय के बाद भी कुछ नहीं मिलता | सही समय को पहचानना सीखो | कभी आपके द्वारा किया गया इंतजार ही निरर्थक हो जाये|
अब बच्चा शायद सच्चाई को समझ चुका था |
No comments:
Post a Comment