हर रात के बाद सुबह है होती !!
पर उनका क्या ???
जिनकी रात ही हुई नहीं .......... ||१||
सुना है जब जागो तब सवेरा पर !!
पर उनका क्या ???
जो सोये रात भर हैं सोये नहीं .......||२||
हुई सुबह निकली ,
किरन सूरज-की पहली ||
चली ठंडी हवा ,
और लगे चहचहाने पंछी ||३||
आयीं माँ कमरे में कहने ,
चल जल्दी उठ पी चाय ||
तू सो तो रहा है ऐसे ,
प्रश्नपत्र तो है ही नहीं जैसे ||४||
No comments:
Post a Comment