अमीर - गरीब

माँ ने बिस्किट के पेकेट लाने के लिए गोलू को स्वदेशी बेकरी पर भेजा | रास्ते में वो क्रीमी पेस्ट्री खाने की सोच रहा था | उसके वहां पर पहुँचने से पहले ही मांगने वाले बच्चों से उसने खुद को घिरा हुआ पाया जो संख्या घट कर एक रह गयी | सुबह से खाना नहीं खाया ऐसा कहकर वो बच्चा दस रूपये की मांग कर रहा था और गाड़ी से उतरे एक अमीर आदमी के पास वो चल दिया | बिस्किट से ५ रुपये ही बचे थे पेस्ट्री ८ की थी | गोलू मन मार कर वापस घर की ओर चल दिया | जाते जाते देखा तो वो भूखा बच्चा पेस्ट्री खा रहा था |
 

No comments:

Post a Comment